फरीदाबाद पुलिस में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले 8 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत पुलिस आयुक्त कार्यालय मे विदाई समारोह स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

NCR Digital Channel: Ravindr Bhati

फरीदाबाद पुलिस के 8 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त कार्यालय में विदाई समारोह
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस परिवार के 8 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-21C में एक सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त नरेन्द्र कुमार, भलाई निरीक्षक सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले इंस्पेक्टर नरेश कुमार, इंस्पेक्टर भवर सिंह, इंस्पेक्टर सतपाल, ASI/ESI सुंदर सिंह, ASI सहदेव सिंह, ASI/ESI अस मोहम्मद, ESI अशोक कुमार एवं ESI रविन्द्र कुमार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी अपना संपूर्ण सेवाकाल आमजन की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित करते हैं और विभागीय कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों द्वारा विभाग एवं समाज के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी सभी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे तथा भविष्य में यदि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो वे निःसंकोच अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

Previous post

अखिल भारतीय किन्नर समाज द्वारा कलश यात्रा 31 जनवरी दोपहर को फरीदाबाद एन आई टी दशहरा मैदान से सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर महावीर दल मार्ग तक किन्नर कलश यात्रा

Next post

11 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी यूपी के प्रतापगढ़ निवासी रवि पांडे को फरीदाबाद में 20 साल की कैद की सजा

Post Comment

You May Have Missed