11 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी यूपी के प्रतापगढ़ निवासी रवि पांडे को फरीदाबाद में 20 साल की कैद की सजा
NCR Digital Channel: Ravinder Bhati
फरीदाबाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की अदालत ने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है
अदालत ने आरोपी रवि पांडेय को मासूम के साथ दुष्कर्म और उसे जान से मारने की धमकी देने का दोषी पाया दोषी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला है और यहां डबुआ थाना क्षेत्र में रहता था
मामला 29 अक्टूबर 2020 का है डबुआ थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार उस वक्त बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़ती थी घटना के दिन बच्ची के माता-पिता नौकरी पर गए हुए थे और घर पर वह अपने छोटे भाई के साथ अकेली थी इसका फायदा उठाकर पड़ोसी रवि पांडेय काम के बहाने बच्ची को फुसलाकर कर अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया आरोपी ने किसी को बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी
लोक अभियोजक के अनुसार ,डरी- सहमी बच्ची ने शुरुआत में परिजनों को कुछ नहीं बताया लेकिन वह गुमसुम रहने लगी बेटी के व्यवहार में आए बदलाव को देखकर जब मां ने प्यार से पूछाताछ कि तो बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई इसके बाद मां उसे लेकर थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई इसके बाद करीब 5 साल तक चले मामले के बाद अदालत ने गवाहों और साक्ष्य के आधार पर रवि पांडेय को सख्त सजा सुनाई


Post Comment