जननायक जनता पार्टी में संगठन विस्तार फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र में विभिन्न पदाधिकारी की घोषणा
NCR Digital Channel: Ravinder Bhati
जननायक जनता पार्टी में संगठन के विस्तार करते हुए फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न पदाधिकारीयो की घोषणा की।
आज जेजेपी जिला कार्यालय सेक्टर 65 में जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी द्वारा नवनियुक्त किसान प्रकोष्ठ, बीसी प्रकोष्ठ, एस सी प्रकोष्ठ के हल्का अध्यक्ष का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि लोकप्रिय पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विचार विमर्श कर फरीदाबाद में टीम को मजबूत करने के लिए विधानसभा के हिसाब से विभिन्न प्रकोष्ठों में हलका अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत करने का काम किया है।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारी का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि सभी साथियों की मेहनत से पार्टी को जिले में मजबूत करने का काम करेंगे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रेम सिंह धनखड़,युवा प्रभारी रंजीत ठाकुर, सुदेश ग्रोवर,अमर सिंह दलाल, राजेश डागर, राजवीर गुजर, सरवन त्यागी , देवेन्द्र बैरागी, संजय तंवर खुर्शीद अल्वी,दीपक बैसला, रोहित फागना शमीम खान सहित काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post Comment