फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार दो देशी तमंचे बरामद

NCR Digtal Channel:

फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा बरामद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किये हैं पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 01 फरवरी को क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौहम्मद सौरभ (21) वासी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित एस.जी.एम नगर एरिया से गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में सामने आया कि वह देसी कट्टा को अपने दोस्त परमजीत(31) वासी एस.जी.एम नगर से लेकर आया था। जिस पर कार्रवाई करते हुये पुलिस टीम द्वारा आरोपी परमजीत को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वासु(29) वासी खेडीपुल फरीदाबाद को एक देसी कट्टा सहित काला रोड दीर्ज नगर फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

आऱोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं और तीनों आरोपितों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Previous post

फरीदाबाद एनआईटी -86 विधानसभा क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी सेक्टर-50 वार्ड नंबर 10 पेयजल एवं सीवर लाइन के कार्य का विधिवत उद्घाटन भाजपा विधायक सतीश कुमार फागना भाजपा पार्षद भगवान सिंह ने किया

Next post

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या दोनों गिरफ्तार फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Post Comment

You May Have Missed