वासी प्रवासी कल्याण एसोसिएशन की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष यादव,प्रदेश अध्यक्ष योगेश कोली , दोनों नेताओं ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र
NCR Digital Channel: Ravinder Bhati
दिनांक 9 फरवरी 2026 को वासी प्रवासी कल्याण एसोसिएशन की प्रदेश व जिले कार्यकारणी का विस्तार किया गया । इस कार्यक्रम में सोनू कुमार को संस्था का प्रदेश संरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही इमरान सलमानी जी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ट का प्रदेश अध्यक्ष , अकबर जी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ट का सोशल मीडिया इंचार्ज, यशपाल सिंह जी को प्रदेश उपाध्यक्ष, सविता जी को जिला महिला सेल का सचिव, ज्योति प्रकाश गुप्ता जी को प्रदेश सचिव व संजय गुप्ता जी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया । समस्त सदस्यों को फूल माला व पगड़ी बांध कर नियुक्ति पत्र , राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष यादव जी व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष योगेश कोली जी के हाथों से प्रदान किया गए। इस नियुक्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव मनोज कोली जी ने की। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता यशवंत मौर्य जी प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जी , महिला विंग की महासचिव सुनीता जी , राजेन्द्र जी व संस्था के मीडिया प्रभारी विष्णु दयाल जी उपस्थित रहे। सभी नवनियुक्त कार्यकारणी सदस्यों को वासी प्रवासी कल्याण एसोसिएशन की तरफ से हार्दिक बधाई


Post Comment