गाली देने कहासुनी पर की संदिग्ध आतंकी की फरीदाबाद नीमका जेल मे हत्या

NCR Digital Channel:  रविंद्र भाटी

हत्या के प्रयास समेत 8 एफआईआर दर्ज हैं आरोपी अरुण चौधरी पर
आरोपी अरुण चौधरी जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर के गांव खौर देओनियन का रहने वाला है। इसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों के चलते 8 एफआईआर दर्ज है। इनमें 7 एफआईआर जम्मू कश्मीर व 1 एफआईआर पंजाब के अमृतसर में दर्ज है। एक ठगी का मामला भी इनमें शामिल है। अरुण चौधरी का नाम दिसंबर 2023 में हुए सांबा निवासी अक्षय शर्मा हत्याकांड के बाद चर्चा में आया था।
मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था अरुण चौधरी

वर्ष 2023 में पंजाब में हुई मुठभेड़ के बाद अरुण चौधरी को गिरफ्तार किया गया था। उसे जम्मू-कमशीर के कठुआ जेल में रखा गया था। सूत्रों की मानें तो वर्ष 2024 में ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अरुण ने कठुआ जेल प्रशासन पर मोबाइल फोन और सुविधा प्रदान करने के एवज में दो लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए थे। वह वीडियो वायरल भी हुई थी। इसके बाद अक्टूबर-2024 में अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट को कठुआ जेल से नीमका जेल में ट्रांसफर किया गया था। अरूण चौधरी को नीमका जेल में करी
आतंकी संगठन एक्यूआईएस से संपर्क और हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर के साथ पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को लगता था कि वो बड़ा बदमाश है। हत्या, हत्या के प्रयास व रंगदारी की वारदात करने वाले व 8 एफआईआर में नामजद, पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए गैंगस्टर अरुण चौधरी को लगता था कि वो बड़ा बदमाश है। इसी को लेकर बीते सप्ताह दोनों में कहासुनी व गाली-गलौच हो गई। इसी कहासुनी व गाली-गलौच की रंजिश में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए अरुण चौधरी ने रविवार रात सो रहे अब्दुल रहमान की हत्या कर दी।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि 3-4 दिन पहले ही दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। जेल प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि कुख्यात आरोपियों, संदिग्ध आतंकी को चक्की में रखा जाता है। ये सामान्य बैरक की तुलना में अलग होती है और बंदी को सजा के तौर पर इनमें रखा जाता है। अरुण चौधरी कई वारदात करने के बाद पहले भी अन्य साथी कैदियों व बंदियों के सामने दबदबा बनाने की हरकतें कर चुका था। लगभग 20 दिन पहले ही अब्दुल रहमान, अरुण चौधरी व सोएब रियाज को एक ही चक्की में बंद किया गया था। खुद को बड़ा दिखाने को लेकर ही अरुण व अब्दुल रहमान के बीच कहासुनी हुई थी।

Post Comment

You May Have Missed