बीबीए एवं बीकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी फरीदाबाद में 13 फरवरी को
NCR Digital Channel: Ravinder Bhati
एसडीआईईटी में बीबीए एवं बी.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु संयुक्त कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन -सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ
इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), भूपानी–लालपुर रोड, फरीदाबाद में 13 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बीबीए एवं बी.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए संयुक्त कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिष्ठित कंपनियाँ जैसे Axis Bank, Kotak Life Insurance, Amrit Seair Express, Yes Germany तथा अन्य प्रमुख संस्थान भाग लेंगे। विभिन्न क्षेत्रों—बैंकिंग, बीमा, लॉजिस्टिक्स, इंटरनेशनल एजुकेशन कंसल्टिंग एवं कॉर्पोरेट सेक्टर में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
फरीदाबाद, पलवल एवं दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के बीबीए और बी.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थी इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेकर आकर्षक वेतन पैकेज के साथ अपने करियर की सशक्त शुरुआत कर सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र कुमार, प्राचार्य, एसडीआईईटी ने कहा,
“संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग जगत से जुड़ने के अवसर प्रदान करना है। यह संयुक्त प्लेसमेंट ड्राइव हमारे विद्यार्थियों को सफल करियर की दिशा में अग्रसर करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।”
श्री समर महापात्र, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी, एसडीआईईटी ने कहा,”हमारा लक्ष्य शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करना है। हम सभी पात्र विद्यार्थियों से आग्रह करते हैं कि वे पूर्ण तैयारी के साथ इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपने भविष्य की ओर एक निर्णायक कदम बढ़ाएँ।”यह पहल विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को बढ़ाने तथा उन्हें सार्थक कैरियर अवसर प्रदान करने की दिशा में संस्थान का एक सतत प्रयास है। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे इस सुनहरे अवसर को न चूकें और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Post Comment