व्यापारियों के साथ-साथ भारतीय समाज के सभी वर्गों की सभी समस्याओं के तीव्र समाधान की पक्षधर है:हिंदूमहासभा
NCR Digital Channel: Ravinder Bhati
हिन्दू महासभा और हिन्दू व्यापारी सभा के मध्य हिन्दू हित और राष्ट्रहित पर व्यापक चर्चा संपन्न – बी एन तिवारी
नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा हिन्दू हितों के साथ साथ राष्ट्र और समाज के उत्थान और विकास के प्रति पूर्ण समर्पित है। हिन्दू महासभा अपनी नीतियों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करती और समाज तथा राष्ट्र को बांटने वाली ताकतों का मुखर विरोध कर राष्ट्र और समाज को वैभवशाली और खुशहाल बनाने का मार्ग प्रशस्त करती है। यह प्रेरक उद्गार आज हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने नई दिल्ली के पांचसितारा अशोका होटल में हिन्दू व्यापारी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के साथ एक भेंटवार्ता में व्यक्त किए।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू महासभा के व्यापारी प्रकोष्ठ हिन्दू व्यापारी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मिश्रा हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से भेंटवार्ता करने के लिए मुंबई से नई दिल्ली पहुंचे। अशोका होटल में दोनों राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक दूसरे को पटका पहनाकर एक दूसरे का स्वागत किया। मुकेश मिश्रा ने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को श्रीमदभागवत गीता भेंट की। दोनों के मध्य राष्ट्र और समाज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान हिन्दू व्यापारी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि उनका उद्देश राजनीति न होकर समाज के सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के एकता के सूत्र में पिरोना और उनकी खुशहाली के लिए कार्य करना है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के व्यापार जगत की समस्याओं की अनदेखी से राष्ट्र और समाज दोनों की सामान रूप से क्षति होती है। व्यापार जगत और व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं व्यापारियों को राजकीय सहायता से ही देश तीव्र गति से प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है।
बी एन तिवारी के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने मुकेश मिश्रा के विचारों का स्वागत करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा व्यापारियों के साथ साथ भारतीय समाज के सभी वर्गों की सभी समस्याओं के तीव्र समाधान की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा देश में धर्म निरपेक्ष शासन प्रणाली के स्थान पर धर्मसम्मत शासन प्रणाली की पोषक है और भारत को संवैधानिक रूप से हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है। इसी अभियान के अंतर्गत 22 फरवरी को हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कन्याकुमारी पहुंचेंगे और प्रयागराज संगम से लाए गए पवित्र जल को तीन महासागर के संगम में प्रवाहित कर हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान को तेज करने का संकल्प लेंगे।
जारी बयान के अनुसार मुकेश मिश्रा ने हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वो तन मन धन से इस अभियान में सहयोगी बनकर अपना अमूल्य योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधनों की कमी से हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान कमजोर न पड़े, इसके लिए वो हिन्दू व्यापार सभा से जुड़े व्यापारी वर्ग से चर्चा कर आर्थिक समाधान का मार्ग प्रशस्त करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।


Post Comment