शिवरात्रि पर हिंदू महासभा का शिव घोष जिहाद मुक्त और आतंकवाद मुक्त होगी भारत भूमि

NCR Digital Channel: Ravinder Bhati

शिवरात्रि पर हिन्दू महासभा का शिवघोष
शिवतांडव से जेहादमुक्त और आतंकवाद मुक्त होगी भारत भूमि – बी एन तिवारी नई दिल्ली, परमपिता परमेश्वर निराकार स्वरूप अविनाशी शिव के विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला धार्मिक पर्व शिवरात्रि पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भारत को इस्लामिक आतंकवाद और जेहाद से मुक्त करवाने का संकल्प लिया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता चांदनी चौक स्थित प्रतिष्ठित गौरी शंकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग का जलाभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र और ओम नमः शिवाय का जाप किया। यह जानकारी आज जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी।
बी एन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने गौरी शंकर मंदिर में शिव भक्तों से कहा कि परमपिता परमेश्वर शिव के तांडव से ही इस्लामिक आतंकवाद और जेहाद से भारतभूमि मुक्त हो सकती है । उन्होंने कहा कि कलयुग में शिव स्वयं तांडव करने नहीं आयेंगे। शिव जी ने प्रेरणा के रूप में स्वयं को शिव लिंग के रूप में स्थापित किया है। संपूर्ण सनातन जगत को उनके शिव लिंग से प्रेरणा लेकर मानवता और विश्व कल्याण हेतु प्रेरित होने के साथ ही उन्हें आतंकवादियों, जेहादियों, अलगाववादियों, मानवता और सनातन धर्म के शत्रुओं के संहार के लिए शिव का रौद्र रूप आत्मसात करने की प्रेरणा लेनी होगी। प्रत्येक सनातनी को शिव का रौद्र रूप धारण कर आतंकवादियों और जेहादियों की छाती पर चढ़कर शिव तांडव करना होगा। आतंकवादियों और जेहादियों को भारत भूमि से खदेड़ने अथवा संहार करने का संकल्प लेना सनातन धर्म के लिए वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने देशवासियों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दू महासभा ही भारत का एकमात्र ऐसा हिन्दू राजनीतिक दल है, जो सत्य सनातन धर्म की रक्षा हेतु सनातनधर्मियों को एकता की माला में पिरोते हुए उन्हें स्वधर्म, स्वराष्ट्र, स्वजन, स्वसाहित्य और स्वसाहित्य की रक्षा हेतु प्रेरित करने का निरंतर प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में आगरा के ताज महल को तेजी महालय की संवैधानिक पहचान दिलवाने और तेजी महालय परिसर को विधर्मी प्रतीकों से मुक्त करवाकर तेजी महालय सनातनियों को सौंपने के लिए लंबे समय से आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ताज महल को तेजी महालय की पहचान दिलवाना हिन्दू महासभा का लक्ष्य है। उन्होंने समस्त शिवभक्तों से शिवरात्रि पर हिन्दू महासभा के साथ मिलकर ताज महल को तेजी महालय की पहचान दिलवाने का संकल्प लेकर शिवरात्रि पर्व को सार्थक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधर्मियो ने सनातनियों के आराध्य परमपिता परमेश्वर शिव के प्रतीक लिंग को शताब्दियों से बंदी बनाया हुआ है यह सनातनियों का हिन्दू विरोधियों द्वारा सबसे बड़ा उपहास है। शिव को विद्यार्थियों से मुक्त करवाने का संकल्प साकार होने में ही शिवरात्रि पर्व की सार्थकता है।

Previous post

विज्ञान ने चाहे कितनी भी तरक्की कर ली हो पढ़ लिखकर डॉक्टर कितने भी बन गए हो लेकिन वह ब्लड नहीं बना सकते हैं ब्लड के जरूरतमंद व्यक्ति को दूसरे रक्तदाता पर निर्भर रहना पड़ता है हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर -15 कम्युनिटी सेंटर में लगाया गया रक्तदान शिविर: NCR Digital Channel रविंदर भाटी

Post Comment

You May Have Missed