फरीदाबाद मुजेसर में भीषण हादसा: सीएनजी कंपनी में फटा केमिकल ड्रम
NCR Digital Channel: Ravinder Bhati
30 से अधिक मजदूर झुलसे कई गाड़ियां जली,
यह घटना औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है जिस तरह से एक के बाद कई ड्रम फटे, उससे लगता कंपनी में सुरक्षाव्वस्था मैं बड़ी खामियां थीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को कंपनी में कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान, अचानक एक ड्रम में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट ने आस-पास रखे अन्य ड्रमों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई और ड्रम फट गए। इस धमाके और आग की चपेट में आकर 30 से अधिक कर्मचारी झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किस कारण से यह धमाका हुआ


Post Comment