हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड का एईई 1.25 लाख रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

NCR Digital Channel: Ravinder Bhàti

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एईई-1  1.25 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए मंजीत, एईई-1 (उम्र 41 वर्ष), कार्यालय हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सेक्टर-36, रोहतक को 1,25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया  आरोपी पुत्र श्री चत्तर सिंह, निवासी गांव खखाना, जिला झज्जर है। उसे कार्यालय हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सनसिटी, सेक्टर-36, रोहतक से ट्रैप के दौरान पकड़ा गया।
इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग संख्या 04 दिनांक 18.02.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया
दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता ने शिकायत दी कि वह अधिवक्ता हैं और सतीश अग्रवाल द्वारा चुलियाना, जिला रोहतक में स्थापित कंपनी के कार्यों के लिए अधिकृत हैं। उक्त कंपनी के वर्ष 2026-27 के लिए “कन्सेंट टू ऑपरेट” (Consent to Operate) प्रमाण पत्र क्षेत्रीय कार्यालय, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रोहतक से जारी किया जाना था। इस कार्य के बदले आरोपी मंजीत एईई-1 ने 1,50,000 रुपये रिश्वत की मांग की, जो बाद में 1,25,000 रुपये में तय हुई।
शिकायत के सत्यापन के बाद सीडीसी/निरीक्षक जगजीत सिंह, नं. 1241/सोनीपत, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उपकेंद्र सोनीपत के नेतृत्व में रेडिंग टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को 1,25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
डॉ. ए.एस. चावला, निदेशक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध ब्यूरो की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी सूचना हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर दें

Previous post

फरीदाबाद पूर्व न्यायालय कर्मी के बेटे राहुल के हत्या के दोषियों को उम्रकैद की सजा

Next post

पूर्व राष्ट्रपति यून सुख येओल दक्षिण कोरिया को मार्शल लॉ लागू करने के प्रयास में आजीवन कारावास की सजा

Post Comment

You May Have Missed