फरीदाबाद न्यूज: फैक्ट्री में आग लगने के बाद केमिकल ड्रामों के धमाकों में झूलसे दो लोगों की इलाज के दौरान मौत

NCR Digital Channel: Ravinder Bhàti

फरीदाबाद। सेक्टर-24 मुजेसर इलाके में सोमवार को दो फैक्टरी में आग लगने के हादसे में झुलसे दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में कालकाजी लुब्रिकेंट कंपनी के मालिक का बेटा सेक्टर-23 निवासी अभिषेक मोगा और यहां का कर्मचारी संजय कॉलोनी निवासी प्रदीप शामिल है। दोनों का दिल्ली के सफ्दरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों घायलों की मौत के बाद अब केस की धाराओं में भी बदलाव किया जाएगा।
सेक्टर-24 मुजेसर इलाके में सोमवार शाम आग व धमाके के हादसे की शुरुआत शिव स्टील फैक्टरी से शुरू हुई थी। फैक्टरी में आग मिलने की सूचना के बाद पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी भड़क चुकी थी। दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाना शुरू किया तो इसी दौरान वहां जोरदार धमाका हुआ और इस फैक्टरी की दीवार ढह गई। इससे आग बगल की कालका जी लुब्रिकेंट फैक्टरी तक पहुंच गई। यहां पर 200 लीटर के लोहे के 30 से अधिक ड्रम में केमिकल रखा हुआ था। आग की लपटें इतनी तेज थी कि यहां आग पहुंचते ही अचानक से केमिकल के ड्रम एक-एक कर फटने लगे। केमिकल के चलते आग ऐसी भड़की की बुझाने में लगे दमकल कर्मी, पास मौजूद पुलिसकर्मी, वहां से गुजर रहे राहगीर व आस-पास के अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए।
मुजेसर थाना पुलिस ने शिव स्टील व कालका जी लुब्रिकेंट कंपनी के मालिक व मैनेजर के खिलाफ बीएनएस की धारा धारा 115(2), 118(1), 124(1) BNS के तहत एफआईआर दर्ज की है हुई। हादसे में घायलों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए फरीदाबाद से दिल्ली रेफर किया गया। फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से मार्ग पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 8 घायलों को सिविल व अन्य अस्पताल से दिल्ली के एम्स और सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। 3 घायलों की हालत गंभीर बनी है। जबकि अन्य घायलों का इलाज

Post Comment

You May Have Missed