बिट्टू बजरंगी द्वारा लगाए गये आरोप पर सारन थाना प्रभारी का बयान आया सामने

NCR Digital Channel: Ravinder Bhàti

फ़रीदाबाद- बिट्टू बजरंगी के आरोपों पर थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की सफाई, एविडेंस लीक और मिलीभगत के आरोपों को पुलिस ने बताया निराधार

नूंह दंगे के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी शादी से जुड़े विवाद में धोखाधड़ी करने के मामले में सारन थाना में दी शिकायत में एविडेंस को लिक करने थाना प्रभारी पर दूसरे पक्ष से मिली भगत का आरोप लगाया गया था। इसके बाद अब सारन थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने इस बारे में अपना बयान जारी कर इन सभी आरोपो को सिरे से खारिज किया

सारन थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि बिट्टू बजरंगी द्वारा 19 फरवरी को थाने में आकर विवाह के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में लिखित शिकायत दर्ज करवाने के लिए आए थे उच्च अधिकारियों से बातचीत कर उनकी शिकायत दर्ज कर ली गई थी और जांच शुरू कर दी गई थी। बिट्टू बजरंगी दोबारा आरोप लगाया गया है कि जो उन्होंने शिकायत के साथ एविडेंस के तौर पर फोटो और ऑडियो दी है तो उसमें से कोई भी फोटो और ऑडियो लीक नहीं हुई है। ब्रह्म प्रकाश ने कहां की बिट्टू बजरंगी द्वारा दो फोटो दी गई है उनमें से कोई भी फोटो वायरल नहीं है सोशल मीडिया पर जो वायरल हो रहा है लड़की के साथ बैठे हुए की सिर्फ वह वायरल हो रहा है और उसकी कोई ऑडियो है जिसमें वह लड़की से बातचीत कर रहा है वह वायरल हुई है हमारी तरफ से कोई भी ऐसी चीज वायरल नहीं है और नाही एविडेंस बिट्टू बजरंगी द्वारा कोई ऑडियो दी गई है। उन्होंने कहा कि जिस हॉस्पिटल का बिट्टू बजरंगी नाम लेकर बता रहे हैं कि वह हॉस्पिटल मेरा है लेकिन वह हॉस्पिटल मेरा नहीं है वह हॉस्पिटल मेरे बच्चों का है और बच्चे परिवार से अलग रहते हैं उसे अस्पताल से मेरा कोई लेन देन नहीं है और बिट्टू बजरंगी द्वारा जो यह बताया जा रहा है उनका पड़ोसी उस अस्पताल में काम करता है तो वह वहां पर कोई काम नहीं करता उसे काफी समय पहले निकाल दिया गया है। और उन्हें जो शिकायत दी थी उसे शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि दोनों पक्षों को नोटिस दिया गया है और थाने में बुलाया गया है थाने में आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे आगे वैसी कार्रवाई करेंगे

Post Comment

You May Have Missed