फरीदाबाद खाई में गिरी थार नाबालिक की मौत

NCR Digital Channel: Ravinder Bhàti

फ़रीदाबाद जिले में स्टंट के चक्कर में नाबालिग की जान चली गई। बता दें कि फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के गांव सिरोही के पहाड़ पर स्टंट करते समय थार 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी स्टंट के दौरान गलत गियर लगने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में 15 वर्षीय सोहन की मौत हो गई, जबकि विकास (20) और हेमंत (16) घायल हो गए। घायलों का इलाज धौज के अलफलाह अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाया है।

Post Comment

You May Have Missed