दुष्कर्म के फरार आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम

एनसीआर डिजिटल चैनल: रविंद्र भाटी

रेवाड़ी रेंज के आईजी ने की घोषणा जानकारी देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार मुख्य आरोपी सोकीन पुत्र हसन उर्फ काली पर दस हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया है। रेवाड़ी रेंज की पुलिस महानिरीक्षक नाजनीन भसीन ने यह घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार 12 फरवरी 2025 को थाना फिरोजपुर झिरका में दर्ज एफआईआर के अनुसार, पीड़िता महिला सुबह जॉगिंग के लिए घर से निकली थी। आरोपी सोकीन ने उन्हें अकेला पाकर जंगल और खेतों में जबरदस्ती ले जाकर दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता ने परिवार को घटना की जानकारी दी तो परिवार वाले आरोपी के घर पहुंचे। वहां आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज और तथा पीड़िता व परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता अनुसूचित जाति से हैं, जिसके चलते मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।। मुख्य आरोपी सोकीन अब तक फरार है। इस कारण रेवाड़ी रेंज आईजी ने इनाम घोषित कर आम जनता से सहयोग की अपील की है। कोई भी व्यक्ति आरोपी सोकीन की लोकेशन, छिपने की जगह या कोई भी जानकारी हो तो तुरंत फिरोजपुर झिरका थाना या निकटतम पुलिस स्टेशन में सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Post Comment

You May Have Missed