फरीदाबाद मुजेसर जैसा अग्निकांड होने से बचा

एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी

NCR Digital Channel Faridabad News: फरीदाबाद। सेक्टर- 48 हनुमान मंदिर के पास मैदान में पड़े केमिकल के ड्रम में अचानक आग लग गई। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। ड्रम में किसी प्रकार का केमिकल था। आग लगने बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद भी एक के बाद एक ड्रम फटता गया। पूरा आसमान धुएं के गुबार से काला हो गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। स्थानीय निवासी धीरज का कहना है कि मुजेसर जैसा अग्निकांड होने से बचा है। इस तरह की लापरवाही सही नहीं है, इसमें किसी को चोट भी आ सकती थी। इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के दौरान वहां एक शिफ्ट गाड़ी खड़ी थी, जिसके बाद उसे हटा दिया गया। कार का केवल बंपर जला है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगा रही है और जांच कर रही है कि वह ड्रम मैदान में किसने रखा

Post Comment

You May Have Missed