हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय मंत्री नेत्री वैशाली, आनंद कुमार संगठन मंत्री मनोनीत

एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी

हिन्दू महासभा में गुजरात की युवा नेत्री वैशाली ने राष्ट्रीय मंत्री और तेलंगाना के आनंद कुमार ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व संभाला – बी एन तिवारी
नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर नए एवं ऊर्जावान पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज दो नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया। यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद की युवा नेत्री श्रीमती वैशाली को राष्ट्रीय मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। यह पद सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रमोद तिवारी के त्यागपत्र देने से रिक्त हो गया था। वैशाली को इस पद का नियुक्ति पत्र नई दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने जारी कर दिया है। वैशाली वर्तमान में अखण्ड भारत मजदूर जनसेवा एसोसिएशन से जुड़ी हुई हैं। दूसरी तरफ तेलंगाना के हिन्दू वीर आनंद कुमार को राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। उन्हें निष्क्रिय हो चुके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी की नियुक्ति को रद्द करते हुए उनके स्थान पर मनोनीत किया गया है। दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से अपना अपना दायित्व संभाल लिया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी के अनुसार श्रीमती वैशाली और आनंद कुमार को हिन्दू महासभा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुनेठा की अनुशंसा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को हिन्दू महासभा की आजीवन सदस्यता प्रदान की।
श्रीमती वैशाली और आनंद कुमार ने अपने अपने उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करने का राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भरोसा दिलवाया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने हिन्दू महासभा की नीतियों और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन से प्रभावित होकर हिन्दू महासभा में शामिल होने का निर्णय लिया है। दोनों पदाधिकारियों ने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर ललितानंद जी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मितेष पटेल, वरिष्ठ राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा का आभार प्रकट किया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि हिन्दू महासभा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के लिए निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर नए ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का अभियान आरम्भ हो चुका है। निकट भविष्य में कुछ अन्य निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति दृष्टिगत होने की पूर्ण संभावना है।

Post Comment

You May Have Missed