50 हजार का इनामी शूटर पवन उर्फ कल्लू गुर्जर मुठभेड़ मे ढेर
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
18 से अधिक आपराधिक मामलों के आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी शूटर पवन उर्फ कल्लू को एसटीएफ और आगरा पुलिस ने एकता चौकी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कर दिया। पवन कुख्यात रणदीप भाटी और अमित कसाना गैंग का सदस्य था। उसके पैर और सीने में गोली लगी। शूटर पवन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इनामी शूटर पवन गाजियाबाद के थाना लोनी के सिरौली का निवासी था।
मुठभेड़ करने वाली एसटीएफ टीम के मुताबिक, शूटर पवन पर आगरा कमिश्नरेट के थाना ताजगंज में रंगदारी के मामले में 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। उस पर हत्या के 4 और रंगदारी के 2 मुकदमों समेत कुल 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में एक हत्या के मामले में इस पर 1 लाख रुपये का इनाम भी रह चुका है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इसे जेल भेजा था।



Post Comment