खुली रहेंगी शराब की दुकानें छलका सकेंगे जाम
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन शराब की दुकानें खुली रहेंगी. शराब पीने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सरकार ने दिल्ली को ड्राई डे की लिस्ट से बाहर कर दिया है, जिसकी वजह से कल यानी होली के दिन दिल्ली में शराब की दुकानें खुली रहेंगी. एक्साइज डिपार्टमेंट ने एक ऑर्डर जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है, जिसमें होली को लिस्ट से बाहर किया गया. साथ ही अभी भी महाशिव रात्रि, रिपब्लिक डे, महावीर जयंती, ईद पर ड्राई डे रहेगा. यानी इस दिन शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी
आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार होली के दिन शराब की दुकानें खुली रहेंगी और लोगों को जाम छलकाने में किसी तरह की रोक नहीं होगी. आमतौर पर कई धार्मिक और राष्ट्रीय पर्वों पर ड्राई डे घोषित किया जाता है, लेकिन इस बार होली को ड्राई डे से बाहर कर दिया गया



Post Comment