फरीदाबाद:बुजुर्ग दंपति ने ट्रेन के आगे कूद कर की अपनी जीवन लीला समाप्त

एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी

फरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम बुजुर्ग दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 बजे बुजुर्ग दंपती न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। दोनों कुछ देर तक प्लेटफार्म नंबर-1 पर टहलते हुए नजर आए। कुछ समय के बाद करीब 5 बजकर 5 मिनट पर ऋषिकेश से पुरी जाने वाली 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस स्टेशन से गुजर रही थी। ट्रेन के पास आते ही दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और अचानक छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच अधिकारी धनीराम ने बताया कि मृतक पुरुष की उम्र करीब 60 वर्ष के आसपास है। वहीं मृतक महिला ने महरून रंग का सलवार-सूट पहना हुआ था और उसके पास सफेद रंग की चुन्नी मिली है। घटना के बाद शव पड़े होने के कारण कलिंग उत्कल एक्सप्रेस करीब 25 मिनट तक मेन लाइन पर खड़ी रही। शवों को हटाने के बाद मथुरा की ओर रवाना की ग

Post Comment

You May Have Missed