गैस की कोई कमी नहीं है अनावश्यक जमा न करें
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
फरीदाबाद। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से गैस सिलिंडर जमा करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध हैं। डीएफएससी ने बताया कि जिले में बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसीएल की कुल 45 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। फरीदाबाद में प्रतिदिन औसतन लगभग 20,000 एलपीजी सिलिंडरों की मांग रहती है और वर्तमान में इस मांग के अनुसार पूरी आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मांग और सप्लाई में किसी प्रकार का कोई अंतर नहीं


Post Comment