एनटीपीसी दादरी में एनडीआरएफ द्वारा खोज एवं बचाव अभ्यास आयोजित किया गया
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
एनटीपीसी दादरी में एनडीआरएफ द्वारा ढही संरचना खोज एवं बचाव अभ्यास आयोजित
एनटीपीसी दादरी के स्टेज-II सर्विस बिल्डिंग में भूकंप की स्थिति पर आधारित कोलैप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू (सीएसएसआर) का मोबिलाइजेशन अभ्यास नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ), 8वीं बटालियन, गाजियाबाद द्वारा 13 मार्च 2026 को एनटीपीसी दादरी के सहयोग से आयोजित किया गया।
अभ्यास के दौरान बचाव दल ने ढही हुई संरचना में फंसे लोगों की खोज एवं सुरक्षित निकासी का प्रदर्शन किया। टीम ने कंक्रीट और धातु संरचनाओं को काटने-तोड़ने की तकनीकों तथा विशेष उपकरणों के उपयोग से बचाव कार्य का अभ्यास किया।
अभ्यास के बाद आयोजित डी-ब्रीफिंग सत्र में श्री ए. के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) ने सभी भाग लेने वाली एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर परियोजना से श्री संजय कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अभ्यास में एनडीआरएफ, एनटीपीसी, सीआईएसएफ, राज्य अग्निशमन सेवा तथा सीएचसी दादरी के कर्मियों ने भाग लिया।



Post Comment