श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा में सेंध जेड प्लस सुरक्षा की मांग
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा में सेंध के मामले पर कार्यकर्ताओं में रोष, Z+ सुरक्षा की मांग
गौतम बुद्ध नगर / गाजियाबाद। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष **मा. श्रीकांत त्यागी** की सुरक्षा में सेंध और जान से मारने की कथित साजिश के मामले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। पार्टी का आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पार्टी के अनुसार 10 मार्च 2025 को पूर्वांचल दौरे के दौरान निजी सुरक्षा में तैनात एक व्यक्ति ने फोन पर बातचीत करते हुए श्रीकांत त्यागी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया और उन्हें गोली मारने की बात कही। यह बातचीत वाहन चालक द्वारा रिकॉर्ड कर ली गई। जानकारी मिलते ही आरोपी बीच रास्ते में गाड़ी रुकवाकर फरार हो गया, लेकिन बाद में वह अपनी गाड़ी लेने भंगेल सेक्टर-110 स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।
पार्टी नेताओं का कहना है कि इस मामले में पुलिस की ढिलाई से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जनाक्रोश आंदोलन किया जाएगा। साथ ही सरकार से श्रीकांत त्यागी को **Z+ श्रेणी की सुरक्षा** देने की मांग की गई है।


Post Comment