10 महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती ने किया सुसाइड
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
बल्लभगढ़। आदर्श नगर की रहने वाली युवती ने करीब 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह से युवती के माता-पिता खफा थे। जिसके कारण परेशान युवती ने सुसराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आदर्श नगर में रहने वाली 20 वर्षीय चंचल ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड से आईटीआई कर रखी थी। उसने 25 जून 2025 को गली में रहने वाले जतिन से कोर्ट में शादी की थी। प्रेम विवाह और गैर जाति में विवाह करने की वजह से युवती के परिवार के लोग नाराज थे। आस पास रहने के बावजूद युवती अपने परिवार से बातचीत नहीं कर पाती थी। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। सोमवार को युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जतिन ने पुलिस को बताया कि वह बल्लभगढ़ में एक गोदाम पर काम करता है, जहां अक्सर रात को माल उतरता है। सोमवार रात को गोदाम से जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने पंखा टांगने वाली कुंडी से चुन्नी के सहारे फंदा लगा रखा था। वह उसको लेकर निजी अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।



Post Comment