सड़क पर उतरी एन आई टी 86 विधानसभा क्षेत्र की जनता लगाये मुर्दाबाद के नारे

एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी

एन आई टी -86 विधानसभा क्षेत्र फरीदाबाद  की आम जनता ने सड़क पर बिजली पानी जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया यह धरना प्रदर्शन भाजपा निगम पार्षद वार्ड नंबर 10 के नजदीक सड़क पर किया गया विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल रहे

भाजपा सरकार मुर्दाबाद मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाए विधायक सतीश कुमार फागना और पार्षद भगवान सिंह मुर्दाबाद मुर्दाबाद के नारे जोर-शोर से लगाये गये
विधायक और निगम पार्षद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि भाजपा विधायक और पार्षद ने जो चुनाव में वोट मांगते समय जो वादे चुनाव में किए पूरे नहीं किए हैं ईस लिए हमें सड़क पर उतर कर हमें मजबूरी में विधायक और पार्षद के खिलाफ सड़क पर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी की 24 में समाधान नहीं किया गया तब आंदोलन विरोध  प्रदर्शन तेज किया जाऐगा

Post Comment

You May Have Missed