फरीदाबाद :बाटा पुल के नीचे हटाए जाएंगे अवैध कब्जे
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
फरीदाबाद। बाटा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे आग लगने के बाद नगर निगम ने यहां अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध दुकानों और खोखों पर दोबारा नोटिस चस्पा किए और अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। इसके साथ ही नीलम फ्लाईओवर के नीचे बने अवैध निर्माणों पर निगम की ओर से नोटिस चस्पा किए गए। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को जब निगम की टीम नोटिस लगाने पहुंची तो मौके पर मौजूद कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी जताया। उनका कहना था कि आग में पहले ही उनका भारी नुकसान हो चुका है और ऐसे में उन्हें दुकानें हटाने के लिए अधिक समय दिया जाना चाहिए। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि पुल के नीचे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सुरक्षा मानकों के खिलाफ है और इसे हटाना जरूरी है


Post Comment