फरीदाबाद पुलिस का एसआई प्रदीप 40 हज़ार रुपए घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस छांयसा थाने के एडिशनल एसएचओ एसआई प्रदीप को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम गिरफ्तार किया छांयसा थाना के परिसर से ही एसीबी टीम ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एसीबी टीम एसआई से पूछताछ करने के साथ ही मामले में कार्रवाई कर रही है।
मामले में गांव छांयसा के रहने वाले संजय ने एसीबी को बृहस्पतिवार को शिकायत दी। इसमें कहा गया कि संजय के चचेरे भाई की ईको वैन से 13 फरवरी को एक सड़क हादसा हो गया था। वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक रोहित व उसका मामा घायल हो गए थे। इन्होंने ईको वैन चालक के खिलाफ छांयसा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में दोनों पक्ष एक ही गांव के होने के चलते उनमें समझौता हो गया। साथ ही दोनों पक्षों ने थाना पुलिस को सूचना देकर एफआईआर रद्द करने की मांग की। आरोप है कि एआई प्रदीप इस मामले की जांच कर रहे थे। एसआई ने संजय से एफआईआर रद्द करने की एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रुपयों के लिए दबाव बनाया गया तो मामला एसीबी तक पहुंचा। शिकायत पर रेड के लिए टीम तैयार की गई और बृहस्पतिवार देर शाम थाना परिसर से ही एसआई प्रदीप को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया


Post Comment