कांग्रेस का हरियाणा में राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता में खुशी की लहर

एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी

कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो साधारण से कार्यकर्ता को कहां से कहा तक पहुंचाने का काम करती है और यही सोच राहुल गांधी की है बलजीत कौशिक
राज्यसभा में पार्टी के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध के निर्वाचित होने पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय सेक्टर 9 पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने मिठाई खिलाकर कर्मवीर बौद्ध को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों का ध्यान रखती है कांग्रेस पार्टी ने एक साधारण दलित परिवार में जन्मे कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा में भेज कर दलितों का ही नहीं एक सामान्य कार्यकर्ता का सम्मान किया है
बलजीत कौशिक ने कहा कि पार्टी की शुरू से ही सोच रही है कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाए और यही सोच हमारे जननायक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सोच है उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है
संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि जमीन स्तर पर कम करें
बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देती है उन्होंने कहा कि राज्यसभा में कर्मवीर बौद्ध के जाने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और कर्मवीर बौद्ध प्रदेश की जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर राज्यसभा में उठाएंगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है कि आज हर वर्ग दुखी है उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए हर स्तर पर जनता के लिए काम करें उन्होंने भाजपा की नाकाम नीतियों को बताते हुए कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग दुखी है चाहे युवा हो किसान हो मजदूर हो गरीब हो सब के अधिकारों का हनन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए मजबूती के साथ संघर्ष रहेगी
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के अध्यक्ष विनोद कौशिक कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज अग्रवाल अशोक रावल पूर्व पार्षद अनिल शर्मा वेद प्रकाश यादव तिलक डा सौरभ शर्मा मास्टर वीरेंद्र चंदीला जमील मलिक एन के शर्मा मोहन तेवतिया राहुल नागर मोसीन खान सरला भामोत्रा अर्जुन सैनी बलजीत अरोड़ा प्रेम यादव संजय शर्मा पीयूष सिंह नरेश गोयल शंकर नागर मनीष जुबेर खान सत्यनारायण साहब गोविंद सिंह भी मौजूद थे

Previous post

फरीदाबाद मे नवरात्रि को लेकर बजरंग दल की प्रेस कांफ्रेंस

Next post

भाजपा नेता विनोद भाटी के कार्यालय पर गोली चलाने फिरौती मांगने वाले बदमाश को मुठभेड़ के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर भाटी ने किया पुलिस का धन्यवाद

Post Comment

You May Have Missed