बकरे के शरीर पर लिखा है अल्लाह पैगंबर हिंदू मलिक ने किया बेचने से इनकार

एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी

मुस्लिम समुदाय का बकरा ईद का त्योहार इसी महीने की 27 तारीख को है। ऐसे में अल्लाह और पैगंबर लिखे हुए इस बकरे को खरीदने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह है।
धर्मपाल ने किया बेचने से इनकार
बकरा ईद के त्योहार से पहले ग्रेटर नोएडा की के जेवर क्षेत्र का एक बकरा इन दिनो चचा में बना हुआ है जेवर क्षेत्र के थोरा गांव निवासी धर्मपाल सिंह ने  वह मेहनत मजदूरी करते हैं। उनकी बकरी ने तीन मेमनो को जन्म दिया था। इसमें से एक बकरे के शरीर पर धार्मिक चिन्ह लिखे होने का दावा किया जा रहा है।  पहले वह इस बकरे को 20 हजार रुपये तक बेचने की सोच रहे थे। लेकिन अब वह इसे नहीं बेचना चाहते हैं।  मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस बकरे की कीमत तीन लाख रुपये तक लगा दी है। लेकिन उन्होंने इसे बेचने से इनकार कर दिया
बकरा ईद के त्योहार को देखते हुए मुसलमानों में उत्साह
मुस्लिम समुदाय का बकरा ईद का त्योहार इसी महीने की 27 तारीख को है। ऐसे में अल्लाह और पैगंबर लिखे हुए इस बकरे को खरीदने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। वहीं बकरे के मालिक धर्मपाल ने बताया कि इस बकरे की कीमत तीन लाख रुपये तक लग चुकी है। फिलहाल उन्होंने इसे बेचने से इनकार कर दिया है। लेकिन कोई व्यक्ति इस बकरे की और अच्छी कीमत उन्हें देगा, तो वह इसे बेचने पर विचार कर सकते हैं।

Post Comment

You May Have Missed