पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने लगाए करोड़ों के धोटाले के आरोप

एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी

हरियाणा फरीदाबाद
कागजों में हरियाली, धरातल पर महाघोटाला, गमले गायब, पौधे लापता; पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा ने दस्तावेजों के साथ फरीदाबाद नगर निगम के करोड़ों के वायु प्रदूषण घोटाले की खोली पोल।

’’फरीदाबाद, 28 मई 2026’’ एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा ने आज एक वीडियो संदेश और पुख्ता दस्तावेजों के साथ फरीदाबाद नगर निगम में चल रहे करोड़ों रुपये के महाघोटाले का पर्दाफाश किया है। नीरज शर्मा ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और हरियांली बढ़ाने के नाम पर हुए कागजी पौधा घोटाले को लेकर सीधे तौर पर सरकार, नगर निगम प्रशासन और भाजपा नेताओं को कटघरे में खड़ा किया है।

एक ही योजना, दो मोर्चे और लूट का एक ही तरीका—-
पूर्व विधायक ने हाल ही में उजागर हुए 1650 गमले घोटाले का हवाला देते हुए कहा कि नगर निगम की नीयत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अधिकारियों ने शहर को लूटने के लिए नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम को अपना जरिया बना लिया। उन्होंने कहा, एक तरफ जहाँ नीलम पुल और शहर के अन्य हिस्सों में सुंदरता के नाम पर 1650 गमले लगाने की प्रशासनिक मंजूरी दी गई, 65 लाख का वर्क ऑर्डर जारी हुआ, वहीं दूसरी तरफ एनआईटी विधानसभा में 25,000 पौधे लगाने के नाम पर लाखों का चूना लगाया गया।

नीरज शर्मा ने सरकारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि गमला घोटाले में अधिकारियों ने खुद माना है कि 1650 में से 1250 गमले ही रखवाए गए और भुगतान केवल 789 गमलों का 21.32 लाख किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज नीलम पुल से लेकर पूरे शहर से पेड़-पौधे और गमले गायब हैं। अब विजिलेंस/एसीबी इसकी जांच कर रही है और अधिकारी कमेटी के सामने खुद को बेकसूर बता रहे हैं। ठीक इसी तर्ज पर एनआईटी विधानसभा में भी बिना काम किए लाखों रुपये की सरकारी राशि डकार ली गई।

पूर्व विधायक ने आधिकारिक दस्तावेजों को कैमरे के सामने दिखाते हुए इस घोटाले की पूरी कड़ियां खोलीं और बताया कि 4 मार्च 2022 को नगर निगम फरीदाबाद द्वारा The Yadav Co-operative Labour and Construction Society Ltd Sohna को एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में 25,000 पौधे लगाने और 3 महीने तक उनके रखरखाव का ठेका दिया था। इसके बाद 1 सितंबर 2022 को मौके पर निरीक्षण के बाद कनिष्ठ अभियंता अपनी सरकारी नोटिंग में साफ लिखते हैं कि ठेका अलॉट हुए 6 महीने बीत चुके हैं, लेकिन ठेकेदार ने मौके पर कोई काम शुरू नहीं किया है। खुद नगर निगम भी 1 सितंबर 2022 को ठेकेदार को पत्र जारी कर कहता है कि आपने काम शुरू नहीं किया, लेकिन हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा यह है कि इसी फाइल में भुगतान के लिए जो तस्वीरें लगाई गई हैं, उनकी तारीखें 28 जुलाई, 30 जुलाई, 31 जुलाई, 1 अगस्त, 14 अगस्त और 16 अगस्त 2022 की हैं।

पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने सवाल उठाया कि जब 1 सितंबर 2022 को खुद जेई लिख रहा है कि काम शुरू ही नहीं हुआ, तो उससे पहले जुलाई और अगस्त में पौधे लगाने की तस्वीरें फाइल में कहां से आ गईं, जिससे साफ है कि पुरानी या फर्जी तस्वीरें लगाकर जनता की गाढ़ी कमाई की बंदरबांट की गई है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी इस फाइल को जलाने या गायब करने की हिमाकत मत करना क्योंकि उनके पास इस पूरी फाइल की ऑफिशियल कॉपी पूरी तरह सुरक्षित है।

नीरज शर्मा ने सीधे तौर पर शहर के दोनों मंत्रियों, जो राज्य और केंद्र सरकार में बड़े पदों पर हैं, को निशाने पर लेते हुए कहा कि शहर के ज्यादातर भ्रष्ट अधिकारी वही हैं जो रात के अंधेरे में मंत्रियों से मिलते हैं और इसलिए मंत्रियों के मुंह से इन घोटालाबाज अधिकारियों के खिलाफ चूं तक नहीं निकलती। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जिस भ्रष्ट अधिकारी कर्दम के काले कारनामों का जिक्र उन्होंने विधानसभा में किया था, उसी अधिकारी ने इस पूरी फाइल को फाइनल अप्रूवल देकर पेमेंट रिलीज की है। कागजों में लेजर वैली पार्क में 20,820 पौधे लगाने का दावा है, जबकि धरातल पर आज ढूंढने से भी पेड़ नहीं मिलेंगे, जो अकेले एनआईटी में 50 लाख रुपये का घोटाला है और आज के सोने के रेट के हिसाब से यह करीब 2 करोड़ बैठता है।

एक धोटाले की जांच और दूसरे की नही ऐसा क्यो, उन्होंने मंत्रियों से सीधा सवाल किया कि आप ठेकेदारों के मंत्री हैं या शहर की जनता के पैसों के, नीरज शर्मा का कहना था कि उनके द्धारा धोटालो के दस्तावेज पहले भी मंत्रियों को दिए है और अब पुनः दे रहे है अगर सच में मंत्री धोटाले बाजो के पीछे है तो इस पर कार्यवाही करे और साफ कर दिया कि जब तक जनता के पैसे की रिकवरी नहीं होती और भ्रष्ट अधिकारी सलाखों के पीछे नहीं जाते, उनकी यह कानूनी और राजनीतिक लड़ाई जारी रहेगी।

Post Comment

You May Have Missed