हिंदू महासभा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

NCR Digital Channel: Ravinder Bhati Ki Report

New Delhi

हिन्दू महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण किया – बी एन तिवारी
नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पर्चा द्वारा बुराड़ी विधानसभा के भगत कालोनी में 77 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने किया। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी का 58 वाँ जन्मदिवस भी प्रदेश कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पौधारोपण कर देशवासियों को वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि ध्वजारोहण के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात 26 जनवरी 1950 की लागू संविधान में भारत में सनातन विरोधी शिक्षा प्रणाली को लागू किया गया। सनातन विरोधी शिक्षा प्रणाली से मिशनरी स्कूलों में ईसाईयों के धर्म ग्रंथ बाईबल और मदरसों में मुसलमानों के धर्म ग्रंथ कुरान और हदीस पढ़ाने की स्वतंत्रता प्रदान की गई, किन्तु सनातन धर्म के धर्म ग्रंथों को पढ़ाने पर न केवल प्रतिबंध लगाया गया, वरन गुरुकुल शिक्षा परंपरा को भी नष्ट करने का कार्य किया गया। ऐसी शिक्षा प्रणाली से इस्लामिक और ईसाई मिशनरियों द्वारा हिन्दुओं के धर्मांतरण को बढ़ावा मिला और हिन्दू समाज अपने धर्म और संस्कृति से निरंतर विमुख होता चला गया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि बाईबल और कुरान विदेशी धर्मग्रंथ हैं और शिक्षा प्रणाली से इन्हें पढ़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। भारत में एक समान शिक्षा प्रणाली सनातन धर्म पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की बढ़ती हत्याएं और बालात्कार की घटनाएं कुरान की गैर मुस्लिमों को काफिर मानने की शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश पर सैन्य हमला कर बांग्लादेश का भारत में विलय कर बांग्लादेश का अस्तित्व समाप्त करने की मांग की। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर फोन, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बधाई और शुभकामनाएं देने वाले हजारों समर्थकों का आभार प्रकट किया।
बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने और घर वापसी अभियान के माध्यम से देश को जेहादमुक्त,आतंकवादमुक्त और धर्मांतरणमुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमती वीरमती, श्रीमती अंजू शर्मा, सचिन शर्मा, शैलेंद्र कुमार, मोनू परचा, पत्रकार नरेंद्र शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को उनके 58 वें जन्मदिवस पर फोन पर शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और उन्हें सनातन धर्म की रक्षा हेतु शक्ति प्रदान करने की मंगलकामना की।

Previous post

Bank Closed Or Not :आज बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल क्या आपके शहर के बैंक बंद है या खुले हैं

Next post

77 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 कांग्रेस पार्टी के फरीदाबाद जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सैक्टर -9 कार्यालय के प्रांगण में किया ध्वजारोहण

Post Comment

You May Have Missed