Electoral Donation बीजेपी को 3,157 करोड़ कांग्रेस को मिला 398 करोड़ का राजनीति चंदा
NCR Digital Channel : Ravinder Bhati0
रिपोर्ट के अनुसार, 228 कॉर्पोरेट या व्यावसायिक घरानों ने 3,636.81 करोड़ का योगदान दिया, जबकि 99 व्यक्तियों ने 187.6227 करोड़ दान दिया। एलिवेटेड एवेन्यू रियल्टी एलएलपी सबसे बड़ा दानदाता था, जिसने 500 करोड़ दिए।चुनावी ट्रस्टों की तरफ से वित्तीय वर्ष 2024-25 में भाजपा को 3157.65 करोड़ रुपये मिले। यह ट्रस्टों की ओर से वित्त वर्ष के दौरान राजनीति दलों को वितरित की गई कुल धनराशि का 82.52 फीसदी है। कांग्रेस के हिस्से में 7.81 फीसदी धनराशि यानी 398.77 करोड़ रुपये आए। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को 102 करोड़ रुपये (2.67 फीसदी) मिले। चुनाव आयोग को पेश किए गए अंशदान दस्तावेज का विश्लेषण करने के बाद लोकतांत्रिक सुधार संघ (एडीआर) ने शुक्रवार को अपनी नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी दी।


Post Comment