भारत के मुसलमानो के लिए शुभ सुचना सऊदी अरब में दिखा चांद 19 फरवरी से पहला रोजा रमजान की शुरुआत

NCR Digital Channel: Ravinder Bhàti

इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान को लेकर सऊदी अरब की ओर से मंगलवार 17 फरवरी 2026 को चांद दिखने की पुष्टि की गई है, जिसके बाद रमजान महीने का आगाज हो चुका है. सऊदी में आज से तरावीह की नमाज शुरू होगी और बुधवार को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा.
सऊदी अरब में 17 फरवरी 2026 को चांद नजर आने का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद वहां 18 फरवरी से रमजान की शुरुआत होगी. वहीं भारत में 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा. सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट की ओर से कंफर्म किया गया है कि, आज रात 17 फरवरी को चांद दिख चुका है, जिसके बाद शाबान महीना खत्म हो गया है और रमजान की शुरुआत हो चुकी है. सऊदी में कल पहला रोजा रखा जाएगा. वहीं मक्का में तरावीह की नमाज आज रात से शुरू होगी.

Post Comment

You May Have Missed