अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर आप नेताओं में खुशी
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
एक बोतल के साथ एक शराब की बोतल फ्री एक बीयर की बोतल के साथ एक बियर फ्री दिल्ली शराब नीति से जुड़ा कैसे का फैसला Delhi Liquor Policy Case दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ इस मामले में सह-आरोपी बनाए गए अन्य लोगों को भी बरी कर दिया गया है। इससे दिल्ली की सियासत अचानक गरम हो गई है।
आम आदमी पार्टी ने इसे ‘सत्य की जीत’ बताया है और कहा है कि केवल चुनावी जीत के लिए केजरीवाल पर झूठा केस गढ़ा गया था। पार्टी ने कहा है कि वह पूरी मजबूती के साथ इस मामले को दिल्ली की जनता के बीच ले जाएगी और भाजपा को बेनकाब करेगी।
अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में बरी किए जाने की खबर सामने आते ही आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पार्टी कार्यकर्ता ढोल, नगाड़ों के संग कार्यालय पहुंचे और जश्न मनाया। आप नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी प्रकट



Post Comment