फरीदाबाद लक्कड़ पुर फाटक रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव

एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी

फरीदाबाद। लक्कड़पुर फाटक से आगे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।  की मेन लाइन पर रेलवे स्टेशन कंट्रोल रूम के माध्यम से जीआरपी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है। जहां युवती का पोस्टमार्टम किया जाएगा। ट्रेन की चपेट में आने से युवती के सर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्राथमिक दृश्यता से युवती की उम्र करीब 25 से 26 साल प्रतीत हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से युवती को लेकर पूछताछ की, लेकिन इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है

Post Comment

You May Have Missed