कुत्ते खा गए लाश: फरीदाबाद में मिला दिल्ली के युवक का शव

एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी

हरियाणा में फरीदाबाद में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सेक्टर-61 के पास रेलवे लाइन के जंगल में दिल्ली के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत खौफनाक

मृतक की पहचान दिल्ली दरियागंज निवासी स्क्रैप कारोबारी आबीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के दोनों पैरों को लावारिस जानवरों ने नोच खाया है। युवक के दोनों हाथ कपड़े से बंधे मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल फरीदाबाद पुलिस मामले की जांच कर  रही है

Post Comment

You May Have Missed