सरकारी स्कूल में दाखिला न मिलने पर छात्रा ने किया सुसाइड
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी में दसवीं कक्षा में दाखिला न मिलने से आहत होकर एक 16 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
गांधी कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय करीना सोमवार को अपने पिता सतीश के साथ एनआईटी नंबर-5 स्थित सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में दाखिले के लिए गई थी। परिजनों के मुताबिक करीना नौवीं कक्षा पास कर चुकी थी और आगे पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। इसी कारण उसके पिता सुबह सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उसे स्कूल में दाखिले के लिए लेकर पहुंचे
स्कूल प्रशासन ने करीना को दसवीं कक्षा में दाखिला देने से इन्कार कर दिया। स्कूल की ओर से कहा गया कि छात्रा जिस स्कूल से नौवीं कक्षा पास हुई है, उसे वहीं से दसवीं की पढ़ाई पूरी करनी होगी। इसके बाद वह यहां 11वीं कक्षा में दाखिला ले सकती है। यह बात सुनकर करीना काफी आहत हो गई और अपने पिता के साथ वापस घर लौट आई।
दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच करीना ने कमरे में पंखे से अपनी चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया की उसकी मां ने दाखिले के बारे में पूछने के लिए उसे फोन किया तो करीना ने फोन नहीं उठाया। शक होने पर उसकी मां तुरंत घर पहुंची तो देखा कि करीना कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही एनआईटी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।



Post Comment