एनटीपीसी दादरी में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 हेतु जांच शिविर का सफल आयोजन

एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी

*एनटीपीसी दादरी में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन*

एनटीपीसी दादरी ने अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 (GEM – Girl Empowerment Mission) के लिए 15 अप्रैल 2026 को एनटीपीसी टाउनशिप स्थित अम्बेडकर भवन में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय सरकारी विद्यालयों की कक्षा 6 की बालिकाओं को चार-सप्ताहीय आवासीय कार्यशाला के माध्यम से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में 115 बालिकाओं ने भाग लिया। एनटीपीसी की सीएसआर टीम ने अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ संवाद कर अभियान के उद्देश्य एवं लाभों की जानकारी साझा की। साथ ही, बालिकाओं के लिए यूनिफॉर्म, जूते एवं अन्य आवश्यक सामग्री हेतु माप भी लिया गया।

यह अभियान एनटीपीसी दादरी द्वारा प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से अब तक लगभग 600 बालिकाओं को लाभ प्राप्त हो चुका है। इसके अंतर्गत चयनित शीर्ष 10 प्रतिशत प्रतिभाशाली बालिकाओं को एनटीपीसी दादरी टाउनशिप स्थित डीपीएस एवं डीएवी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।

बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 (GEM) शिक्षा, सशक्तिकरण एवं समावेशी विकास के प्रति एनटीपीसी दादरी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Post Comment

You May Have Missed