फोर्टिस एस्कॉर्ट फरीदाबाद ने लॉन्च किया पेसमेकर क्लिनिक

एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने उन्नत कार्डियक केयर को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया पेसमेकर क्लीनिक
क्लिनिक द्वारा नियमित डिवाइस मॉनिटरिंग, बैटरी मूल्यांकन, गति मूल्यांकन मूल्यांकन और विशेषज्ञ समर्थित कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी परामर्श जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएंगी
फरीदाबाद, 04 जून, 2026: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने विस्तृत कार्डियक केयर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती देते हुए, एक समर्पित पेसमेकर क्लिनिक का शुभारंभ किया है जहां इम्प्लांटेड कार्डियक डिवाइसों की नियमित मॉनिटरिंग के अलावा समय-समय पर मूल्यांकन तथा डिवाइसों की कार्य-प्रणाली की भी जांच की जाएगी। इस क्लीनिक में अस्पताल के कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट्स के साथ परामर्श, पेसमेकर जांच, डिवाइस प्रोग्रामिंग और फॉलो-अप रिदम एसेसमेंट तथा बेहतर एवं सेहतमंद जीवन के लिए व्यक्तिगत तौर पर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। पेसमेकर क्लीनिक हर महीने के दूसरे और चौथे बुधवार को अपराह्न 3.00 बजे से 4.00 बजे तक तथा हर महीने के चौथे शनिवार को सवेरे 11.00 बजे से कार्यरत रहेगा, और मरीजों को अपने हृदय की सेहत का ध्यान रखने के साथ-साथ डिवाइस संबंधी किसी भी गड़बड़ी की वजह से पैदा होने वाली जटिलताओं से भी बचाएगा।हालांकि पेसमेकर लगाना अक्सर जीवनरक्षक प्रक्रिया साबित होती है, लेकिन कई मरीज इसे लगवाने के बाद नियमित रूप से जांच करवाने या फॉलो-अप करवाने में लापरवाही बरतते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पेसमेकर की समय-समय पर जांच होनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह डिवाइस सही तरीके से काम कर रही है, बैटरी की स्थिति सही है, और ऐसी कोई असामान्यता या गड़बड़ी तो उत्पन्न नहीं हुई है जिसकी ओर तत्काल ध्यान देना जरूरी है। यह नया क्लीनिक मरीजों की देखभाल से जुड़े इस महत्वपूर्ण पहलू पर ध्यान देगा।क्लिनिक में पेसमेकर पूछताछ प्रणालियों के अलावा इंटरवेंशनल सपोर्ट उपकरण, ईसीजी सेवाओं, तथा चुंबक-आधारित डिवाइस मूल्यांकन टूल्स को उपलब्ध कराया गया है जो इम्प्लांटेड कार्डियक डिवाइसों के विस्तृत मूल्यांकन एवं प्रबंधन में मददगार होंगे।
इस पहल के बारे में, डॉ संजय कुमार, सीनियर डायरेक्टर – कार्डियोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “पेसमेकर इंप्लांटेशन एक बार में पूरी होने वाली उपचार प्रक्रिया नहीं है। इसके मामले में समय-समय पर फॉलो-अप करवाना जरूरी होता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि डिवाइस प्रभावी और सुरक्षित तरीके से काम कर रही है। इस समर्पित क्लीनिक के माध्यम से, हम उन मरीजों के लिए व्यवस्थित और विशेषज्ञ देखभाल की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना चाहते हैं जिन्होंने पेसमेकर लगवाया है।”डॉ कमल गुप्ता, एडिशनल डायरेक्टर – कार्डियोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “नियमित रूप से पेसमेकर की जांच करवाने से बैटरी की स्थिति के बारे में अग्रिम रूप से जानकारी मिलती है जिससे यह तय किया जा सकता है कि इसे कब बदलने की जरूरत है। इसका एक बड़ा फायदा यह होता है कि मरीज के स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति से बचा जा सकता है और उन्हें बेरोकटोक कार्डियाक सपोर्ट मिलता रहता है।”पेसमेकर क्लीनिक से मिलने वाले लाभ के बारे में और जानकारी देते हुए, डॉ अमित मदान, सीनियर कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “आधुनिक पेसमेकर हृदय की असामान्य और जीवनघातक साबित होने वाली अनियमित धड़कनों का पता लगा सकते हैं। नियमित जांच के दौरान, इस प्रकार की जानकारी मिलने से समय पर मेडिकल सहायता प्रदान करने और दवाओं में आवश्यकतानुसार बदलाव करना आसान होता है, जिससे मरीजों की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है।”डॉ अभिषेक शर्मा, फैसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “इस समर्पित पेसमेकर क्लीनिक से बड़ी संख्या में हृदय रोगियों को लाभ मिलने की संभावना है और उन्हें समय-समय पर डिवाइस की जांच, असामान्य धड़कनों का शीघ्र पता लगाने, बैटरी-लाइफ मूल्यांकन, तथा व्यक्तिगत उपचार संबंधी परामर्श सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस पहल ने प्रिवेंटिव कार्डियाक केयर, मरीजों की सुरक्षा तथा इंप्लांटेड कार्डियाक डिवाइसों के साथ जीवन बिता रहे लोगों की लाइफ क्वालिटी में सुधार के मामले में फोर्टिस हॉस्पीटल की प्रतिबद्धता दोहरायी है।”फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के बारे मेंफोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड भारत में अग्रणी एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है। कंपनी के हेल्थकेयर वर्टिकल्स में मुख्यत अस्पताल, डायग्नोस्टिक्स तथा डे केयर विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। वर्तमान में, कंपनी देश भर के 12 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में कुल 36 हेल्थकेयर सुविधाओं (जिनमें जेवी और ओ एंड एम शामिल हैं) का संचालन करती है। कंपनी के नेटवर्क में 6,000 से अधिक ऑपरेशनल बेड्स (ओ एंड एम समेत) तथा 400 डायग्नोस्टिक्स लैब्स शामिल हैं।
आईएचएच हेल्थकेयर (“आईएचएच”) के बारे मेंआईएचएच हेल्थकेयर अग्रणी बहुराष्ट्रीय हेल्थकेयर प्रदाता है जो मरीजों की देखभाल के भविष्य को नया स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत और मरीज-केंद्रित देखभाल की आकांक्षा से संचालित होता है। हम मेडिकल उत्कृष्टता और नवाचार का मेल कराते हुए, अपने भरोसेमंद ब्रांड्स – एकिबामेम, ग्लेनीगल्स, फोर्टिस, आईलैंड, माउंट एलिजाबेथ, पेंटाई, पार्कवे और प्रिंस कोर्ट के माध्यम से लगातार अपने प्रयासों को और मजबूती दे रहे हैं। मलेशिया, सिंगापुर, तुर्किये, भारत और ग्रेटर चीन समेत दुनिया के 10 देशों में, 80 से अधिक अस्पतालों समेत, हमारी 140 हेल्थकेयर सुविधाओं के भीतर और बाहर, 70,000 पेशेवरों की टीम प्रतिदिन वर्ल्ड-क्लास उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए तत्पर रहती है। हम हेल्थकेयर के सभी क्षेत्रों में अपनी विस्तृत सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें प्राइमरी और एम्बुलेटरी, क्वाटर्नरी केयर, डायग्नोस्टिक्स, इमेजिंग, रीहैबिलिटेशन, टेलीहेल्थ और होम केयर शामिल हैं।

Post Comment

You May Have Missed