कुत्ते आने की वजह से पलटा ऑटो: चार सवारी घायल
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
दिल्ली मथुरा सड़क मार्ग की सर्विस रोड पर ऑटो के सामने कुत्ते आने की वजह से चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल बी के फरीदाबाद में भर्ती करवाया गया। ऑटो चालक कुलदीप ने बताया कि उनके पास सीएनजी का ऑटो है। मंगलवार की शाम को वह बल्लभगढ़ से दिल्ली मथुरा रोड फरीदाबाद की ओर दो महिला व दो पुरुष सवारियों को लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह नीलम मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस रोड पर पहुंचे तो वह पर चार से पांच कुत्ते अचानक से लड़ाई करते हुए उनके ऑटो के सामने आ गए। उस वजह से उनका ऑटो पलट गया। इस हादसे में उनको व एक अन्य सवारी को गंभीर चोट आई है। सभी को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया।



Post Comment