हिंदू नेता बिट्टू बजरंगी की शिकायत पर मीट की दुकाने सील

एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी

हिंदू नेता गौ रक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी की शिकायत पर वार्ड 10 डबुआ सब्जी मंडी के पास में अवैध रूप से संचालित दो मीट की दुकानों पर निगम ने ताला लगाकर सील ठोक दी

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों के तहत नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड नंबर 10 क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दुकानों को सील किया गया।

जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि डबुआ कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद के डी-ब्लॉक स्थित पुराने डाकखाना क्षेत्र में बिना अनुमति के संचालित मीट की दुकानों पर कार्रवाई की गई। इनमें सलामु पुत्र अब्दुल की मीट शॉप तथा अफसर पुत्र नूरुद्दीन की मीट शॉप शामिल हैं, जिन्हें निगम नियमों का उल्लंघन करने के चलते  ताला लगा कर निगम ने सील ठोक दी

यह सीलिंग कार्रवाई सफाई निरीक्षक बिशन तेवतिया के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत, राहुल और गजराज सहित निगम की टीम मौजूद रही।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध रूप से संचालित दुकानों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निगम की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उपरोक्त दुकानों की लगातार शिकायतें मिल रही थी।साथ ही व्यापारियों से अपील की गई है कि वे नगर निगम के नियमों के अनुसार ही अपने प्रतिष्ठान संचालित करें।

Post Comment

You May Have Missed