सिनेमा और टीवी के प्रख्यात गायक अमित जैन ने हिंदू महासभा का थामा दामन
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
सिनेमा और टी वी के प्रख्यात गायक अमित जैन ने हिन्दू महासभा प्रदेश संयोजक का दायित्व संभाला – बी एन तिवारी
नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने फिल्म और टी वी के प्रख्यात गायक अमित जैन को हिन्दू महासभा की सदस्यता प्रदान कर उन्हें हिन्दू महासभा में शामिल किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंकज श्रीवास्तव की अनुशंसा पर अमित जैन को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में दी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि अमित जैन फिल्म टी वी आर्टिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में फिल्म और टी वी जगत को लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अमित जैन स्वयं ही गीत लिखने, कम्पोज करने और गीत को आवाज देने के फन में माहिर हैं। 60 से अधिक सेलिब्रिटीज से 800 से अधिक सम्मान ले चुके अमित जैन अब तक 700 से अधिक शोज़ कर चुके हैं। ऐसी प्रतिभा के हिन्दू महासभा में शामिल होने से हिन्दू महासभा सशक्त हुई है।
हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने अमित जैन का हिन्दू महासभा में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राजू पार्चा ने कहा कि अमित जैन के मार्गदर्शन में न केवल कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है, वरन प्रदेश का संगठनात्मक ढांचा भी मजबूत हुआ है। प्रदेश महामंत्री रवि शर्मा और हिन्दू महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बीर मति सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने अमित जैन को प्रदेश संयोजक का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं दी है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी के अनुसार नव मनोनीत प्रदेश संयोजक अमित जैन ने अपनी नियुक्ति पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर ललितानंद जी महाराज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंकज श्रीवास्तव ,हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रत्यासी रविंद्र भाटी और पवन शर्मा सहित संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा की राष्ट्रवादी विचारधारा और नीतियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के सशक्त नेतृत्व में चलाए जा रहे हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान ने उन्हें हिन्दू महासभा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हिन्दू महासभा में प्रदेश संयोजक का दायित्व मिलना अपने लिए सौभाग्य का विषय बताया। उन्होंने कहा कि वो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय, जियो और जीने दो तथा विश्वस्थ कुटुंबकम की सनातनी अवधारणा को आत्मसात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा के साथ मिलकर प्रदेश कार्यकारिणी और संगठनात्मक ढांचा को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।



Post Comment