बजट गरीब विरोधी बेहद निराशाजनक देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा आम जनता की उम्मीदें बजट से टूटी भाजपा ने किया अन्याय

NCR Digital Channel: Ravinder Bhati

केन्द्रीय बजट गरीब विरोधी व अमीरों के पक्ष में: बलजीत कौशिक
फरीदाबाद, 1 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट बेहद निराशाजनक व गरीब विरोधी है और अमीरों के पक्ष में ज्यादा नजर आ रहा है। आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी फैली हुई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। आम आदमी और मध्यम वर्ग की उम्मीदें इस बार बजट से टूटी हैं, लोगों को आयकर स्लैब में छूट या मानक कटौती की सीमा बढ़ाने की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा ने इस बार लोगों के साथ अन्याय करते हुए कुछ भी नहीं किया। बजट में विदेश यात्रा सस्ती की है जबकि गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के लोग विदेशों में घूमने नहीं जाते है।
श्री कौशिक ने दावा किया कि बुनियादी मुद्दे, शिक्षा और स्वास्थ्य को बजट में नजरअंदाज किया गया है, अगर भाजपा सच में विकसित भारत का सपना सच करना चाहती है तो गरीबों की शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बहुत ज्यादा बजट देना चाहिए था। यह समझ से बाहर का बजट है। सिर्फ सपने दिखाने वाला बजट है।
हरियाणा की जनता को आज के केंद्रीय बजट से यह अपेक्षा थी कि उन्हें कुछ राहत मिलेगी और प्रदेश की वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन हमेशा की तरह भाजपा सरकार ने हरियाणा को पूरी तरह अनदेखा किया। इस बजट में न तो हरियाणा के किसानों के लिए कोई ठोस प्रावधान किया गया, न बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कोई स्पष्ट योजना दिखाई दी। दलितों, पिछड़े वर्गों, महिलाओं और मंदी से जूझ रहे व्यापारियों के लिए भी यह बजट निराशाजनक साबित हुआ है। यह बजट हरियाणा की जनता के लिए गहरी निराशा लेकर आया है। राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारें मिलकर आखिर हरियाणा की जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को लगातार नजरअंदाज क्यों कर रही हैंए यह एक गंभीर प्रश्न है।

Previous post

जननायक जनता पार्टी में संगठन विस्तार फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र में विभिन्न पदाधिकारी की घोषणा

Next post

बजट मे हरियाणा की अनदेखी जनता भाजपा के राज़ मे कष्ट के दिन काट रही है :कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा

Post Comment

You May Have Missed