77 वे गणतंत्र दिवस पर पर समाजसेवी प्रणीता प्रभात हुई सम्मानित

Ravinder Bhati Ki Report

77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापिका अध्यक्षा प्रणीता प्रभात हुई सम्मानितशिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं समाज की उन्नति के लिए कार्य करने वाली संस्था अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी को 26 जनवरी 2026 को दशहरा मैदान, बल्लभगढ़ में उपमंडल स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के शुभ अवसर पर एस.डी.एम. मयंक भारद्वाज और विधायक एवं पूर्व मंत्री माननीय मूलचंद शर्मा द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया । यह सम्मान संस्था की संस्थापिका अध्यक्षा प्रणीता प्रभात को समाज के प्रति समर्पण और निस्वार्थ भाव से सेवा का कार्य करने के लिए दिया गया। इस समारोह में बल्लभगढ़ पुलिस के उपायुक्त राजकुमार ,सोहन पाल छौंकर, टीपरचंद आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । प्रणीता प्रभात समाज सेवा के क्षेत्र में बचपन से ही कार्य कर रही हैं, जिसकी प्रेरणा उन्हें अपने मम्मी- पापा डॉ. आभा सिन्हा और श्री अरुण कुमार प्रभात से मिली है। पिछले दस वर्षों से वह बाल विवाह उन्मूलन, बाल श्रम निषेध, नशा मुक्ति, स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत समेत स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अपनी संस्था अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत कार्य कर रही हैं। एस.डी.एम. मयंक भारद्वाज ने उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा और सराहना की। उन्होंने आगे भी संस्था के कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया । प्रणीता प्रभात ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति डॉ.आर.के.श्रीवास्तव और पूरी वेलफेयर टीम को दिया। उन्होंने कहा कि अकेले कोई भी कार्य संभव नहीं है । उनके साथ ही प्रवीण गुलाटी, डा.संजय गुप्ता, रीमा चौधरी, ममता मित्तल, राजश्री, अनिरुद्ध बोदड़े, अंकित सचदेवा, जयवर्धन प्रताप सिंह आदि का पूर्ण सहयोग रहता है। उन्होंने यह पुरस्कार अपने सभी सहयोगियों और साथियों को समर्पित किया और कहा कि वह पूरी उम्र इसी तरह समाज के उत्थान के लिए कार्य करती रहेंगी। इस तरह के प्रशंसा पत्र हमें और अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Previous post

फरीदाबाद जिले में सामने आया चौंकाने वाला मामला पत्नी की हत्या में काटी सजा पत्नी मिली जिंदा

Next post

केंद्रीय बजट खर्च का नहीं बल्कि भविष्य की मजबुत नींव रखने वाला है : हरियाणा कैबिनेट मंत्री फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल

Post Comment

You May Have Missed