आंगनबाड़ी केंद्र से गेहूं, चावल, व दुध चोरी

एनसीआर: रविंद्र भाटी

पुन्हाना। गांव सिंगार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से रात के समय ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर केंद्र से गेहूं, चावल, दूध समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत पर थाना बिछोर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी
शिकायतकर्ता तारादेवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव सिंगार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत हैं। 3 फरवरी की रात किसी अज्ञात चोर ने केंद्र का ताला तोड़कर केंद्र से तीन बोरी गेहूं, एक बोरी चावल, 12 पेटी दूध (करीब 120 किलो), एक कड़ाही और एक छोटा कुकर चोरी कर ले गया। 4 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे आंगनबाड़ी केंद्र की हेल्पर ने फोन कर सूचना दी कि केंद्र का ताला खुला हुआ है। सूचना मिलते ही वह तुरंत केंद्र पहुंचीं, जहां देखा कि ताला टूटा हुआ था और केंद्र से रखा गया खाद्य सामग्री व बर्तन गायब थे। बिछोर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद

Post Comment

You May Have Missed