हरियाणा के फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में झूला टूटा झूला टूटने से 13 लोग घायल एक इंस्पेक्टर की मौत
NCR Digital Channel: Ravinder Bhati
फरीदाबाद 39वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले के मनोरंजन क्षेत्र में लगा झूला गिर गया। जिससे एक की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
सूरजकुंड मेले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक झूला गिर गया। इस घटना में एक की मौत और कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त (डीसी) मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने मौके से मीडिया को दूर कर दिया है। घायलों के इलाज के लिए तुरंत व्यवस्था की गई।
पलवल में तैनात थे। मेला ड्यूटी पर यहां बुलाये गए थे। झूले वाले एरिया में इंचार्ज थे। बचाव कार्य के दौरान ऐसे दूसरी बार झूला गिरा। जिसके बाद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, झूले में उस समय लगभग 15 लोग सवार थे। हादसा होने पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की मदद के लिए बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। इसी बचाव कार्य के दौरान, एक स्टॉल संचालक राघव पर भी झूले की ग्रिल गिर गई, जिससे उनके कंधे में चोट आई। जो मेले में अपना स्टॉल चलाते हैं। राघव ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने घायलों की मदद करने का प्रयास किया।
मृतक और घायल हुए लोगों की जानकारी
मौत
1. निरीक्षक जगदीश
घायल
2 .नीलय सहायक उपनिरीक्षक
3. सुनील, आरोहा जिला महेन्द्रगढ़
4. हर्ष प्रकाश, ग्रेटर नोएडा
5. प्रशांत, धौलपुर राजस्थान
6. अनिशा, फरीदाबाद
7.शिवानी, नोएडा सेक्टर 78
8. परविंदर


Post Comment