हिंदू एकता यात्रा मे पहुंचे सैकड़ो लोग विधायक सतीश भी हुए शामिल
एनसीआर डिजीटल चैनल रविंद्र भाटी
फरीदाबाद महानगर एन आई टी क्षेत्र में स्थित दशहरा मैदान में नूंह हिंसा दंगों के बाद चर्चा में आए राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी की ओर से हिंदू एकता रैली का आयोजन रविवार को किया गया। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए साधु-संतों ने मंच से लोगों को संबोधित किया, जिसके बाद वाहनों और पैदल लोगों का काफिला रैली के रूप में निकला।
रैली में बड़ी संख्या में कार, बाइक, ट्रैक्टर और ट्रॉली सवार लोग शामिल रहे, जबकि कई लोग पैदल भी रैली में चलते नजर आए। कार्यक्रम में विधायक सतीश फागना भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह भी हिंदू हैं और इसी वजह से इस रैली में शामिल हुए हैं कार्यक्रम के दौरान पंचनाम जूना अखाड़े से आए महामंडलेश्वर अर्जुनानंद गिरी महाराज ने मंच से लोगों को संबोधित करने हुए कहा कि हिंदू समाज को संगठित रहने की बात कही और कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उनके कुछ बयानों को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई।
इस दौरान उनसे उत्तर प्रदेश में 2 से अधिक बच्चों वाले दंपत्तियों पर सरकारी सुविधाएं सीमित करने से जुड़े प्रस्तावित नियम के बारे में सवाल किया गया, जो सीएम योगी आदित्यनाथ से जुड़ा बताया जाता है, तब उन्होंने कहा कि यह बात उन लोगों के लिए कहीं गई है जिनके बहुत अधिक बच्चे हैं। जबकि हिंदुओं को अपनी परंपराओं के अनुसार परिवार बढ़ाने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।वहीं रैली के आयोजक राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी ने कहा कि साधु-संतों के आशीर्वाद से हर साल हिंदू एकता रैली का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह इस रैली का 10 वां आयोजन है।


Post Comment