पूर्व विधायक शर्मा पर लगे गंभीर आरोप
एनसीआर डिजिट चैनल रविंद्र भाटी
दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड एसीपी ने भाजपा नेता पृथला से पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा पर गुंडो से पिटवाने और राजनीतिक रसूक का इस्तेमाल कर झूठे केस में फसाने का आरोप लगाए दिल्ली निवासी सुरेश कौशिक ने एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता कर कहा कि वह दिल्ली पुलिस से रिटायर एसीपी हैं साल 2016 में उन्होंने अपने बेटे रोहन की शादी भाजपा नेता टेकचंद शर्मा की बेटी स्वाति शर्मा से की थी शादी के बाद दोनों में मतभेद रहने लगे और कुछ सालों बाद स्वाती अपने पिता के घर सेक्टर 37 में रहने लगी 8 जून 2022 को रोहन अपने काम के सिलसिले में महरौली गया हुआ था वहां पर अचानक स्वाती उसकी बड़ी बहन स्नेहा और उसका जीजा दिनेश शर्मा ने रोहन को बुरी तरह से पीटा जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो टेकचंद शर्मा भी वहां मौजूद थे इस बारे में आरोपियों के खिलाफ महरौली थाना में केस दर्ज है इसके बाद स्वाती ने जुलाई 2022 में सुरेश कौशिक व उनके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताडाना का कैस थाना सराय ख्वाजा में दर्ज कर दिया आरोप है कि भाजपा नेता ने अपने रसुक का इस्तेमाल कर सुरेश के परिवार के आठ लोगों को गिरफ्तार कराया और विदेश में रहने वाले एक बेटे के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी कर रखा है 25 जुलाई 2025 को सुरेश कौशिक जब अदालत में तारीख पर आए तो टेकचंद शर्मा करीब 15 -20 गुंडो के साथ अदालत के बाहर खड़े थे इस पर अदालत ने डीसीपी सेंट्रल को सुरेश कौशिक की सुरक्षा के इंतजाम करने के आदेश दिए 2 फरवरी 2026 को करीब 30 ,40 लोग अदालत में घुस आए और जज के सामने ही सुरेश कौशिक पर हमला कर दिया दवा है कि जज और पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट की गई दावा है कि इसकी शिकायत के बावजूद टेकचन्द शर्मा के प्रभाव के कारण पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया उल्टा पुलिस प्रशासन उन पर समझौता करने का दबाव बना रहा है इस मामले में पूर्व विधायक से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया
सुरेश कौशिक ने कुछ इस तरह से गुहार लगाई पत्रकार बंधुओं और साथियों,मैंने आपका ध्यान श्री टेक चंद शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के नेता और पृथला विधान सभा के पूर्व MLA के अत्याचारों की और आकर्षित करने के लिए आप सब को यहाँ आने की तकलीफ दी है। मैं सुरेश कौशिक दिल्ली पुलिस में रिटायर्ड पदाधिकारी हूँ। 2016 में टेक चंद शर्मा बड़े बेटे रोहन का रिश्ता कुछ मध्यस्त जानकारी के द्वारा मेरे घर लेकर आए और दिसंबर 2016 में धूमधाम से रोहन और टेक चंद की पुत्री स्वाति शर्मा की शादी हो गयी। शादी पूरी तरह से बिना दहेज के की गयी थी जिसमें व्यक्तिगत भेंट के अलावा कोई भी वस्तु, इलेक्ट्रॉनिक आइटम या कोई पैसा नहीं लिया/दिया गया था। शादी के बाद शुरू से ही दोनों में मतभेद रहते थे, अब किसकी क्या गलती थी इस पर तो बहस करने का कोई फायदा नहीं है। जनवरी 2020 में दोनों से एक पुत्र पैदा हुआ मगर मतभेद बढ़ते ही गए। पूरे परिवार ने इस रिश्ते को बचाने की भरपूर कोशिश करी मगर धीरे धीरे स्वाति काफी काफी दिनों तक अपने पिता के घर Ashoka Enclave Sector 37 फरीदाबाद में रहने लगी।8 जून 2022 को रोहन अपने काम के सिलसिले में मेहरौली इलाके में किसी से मिलने गया हुआ था तो वहां पर अचानक स्वाति, उसकी बड़ी बहन स्नेहा और उसका जीजा दिनेश शर्मा ने अचानक वहां पहुँच कर रोहन के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसको बुरी तरह घायल कर दिया, उसके सर पर बोतलों से हमला किया गया। जब हमें खबर मिली तो हम वहां पर पहुंचे तो टेक चंद जो तभी पहुंचा था ने भी उसके साथ बुरी तरह मारपीट करी। वहां सारा घर और घायल रोहन लहूलुहान था जैसा की फोटो में देखा जा सकता है और हमें उसका इलाज करवाने से भी रोक दिया हमने कोई चारा न पाकर पुलिस को फोन करके बुलाया और पुलिस ने रोहन को उसकी गिरफ्त से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसका इलाज किया गया और पुलिस ने मेहरौली थाना में मुकदमा 362/22 u/s 451/308 IPC दर्ज करके इन तीनों की खिलाफ चार्ज शीट पेश कर दी और अक्टूबर 2024 में अदालत ने तीनों की खिलाफ 451/323/342/308/379/201/34 IPC का चार्ज लगा दिया जिसके खिलाफ ये सब दिल्ली हाई कोर्ट गए मगर हाई कोर्ट में इनकी याचिका खारिज करते हुए मुकदमा चलाने का आदेश पारित किया। तब से टेक चंद हर तरह से धमकी देकर यह मुकदमा वापिस लेने के लिए दबाव बना रहा है। रोहन के पास से लूटकर ले जाया गया मोबाइल, IPAD वगैरा स्वाति ने पुलिस को सौंप दिया पर मेरे भांजे की FORTUNER सफेद रंग HR-07Y-7154 जो उस दिन रोहन के पास थी अभी भी टेक चंद के पास है माध्यम से मेरी अदालत, मुख्यमंत्री साहेब, प्रशासन और पुलिस प्रशासन से निवेदन है की मैं न्यायपालिका में विश्वास रखने वाला व्यक्ति हूँ और अदालत द्वारा किसी भी फैसले को भुगतने जो तैयार हूँ पर मुझे टेक चंद शर्मा जो की अपने आपको फरीदाबाद बीजेपी पॉलीटिक्स का स्तम्भ, मुख्यमंत्री महोदय से सीधे संपर्क और केंद्रीय नेतृत्व से नजदीकी का दावा करता है


Post Comment