बाप का हत्यारा बेटा समसुद्दीन 5 महीने बाद गिरफ्तार

एनसीआर डिजीटल चैनल रविंद्र भाटी

मेवात की फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने पिता की हत्या में वांछित बेटे को पांच माह बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार, बीते साल अक्तूबर माह में पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी समसुद्दीन निवासी नूह थाना सदर फिरोजपुर झिरका ने गुस्से में आकर अपने पिता के सिर पर लाठी से वार कर दिया था। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। अब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बिना किसी दबाव के अपना जुर्म कबूल कर लिया और घटना से जुड़े सभी हालात पुलिस को विस्तार से बता दिए। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लाठी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी

Post Comment

You May Have Missed