चोटी वाला ढाबा पर पुलिस की रेड देह व्यापार का भंडाफोड़

एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी

यूपी के मथुरा जिले में देह व्यापार का भडाफोड़ हुआ पुलिस ने हाईवे किनारे बने ढाबे पर छापा मारा तो अफरातफरी मच गई नौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

मथुरा के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढाबों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ छाता पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोताना स्थित ‘चोटी वाला ढाबा’ पर अचानक छापेमारी कर जिस्मफरोशी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई से इलाके के ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
काफी समय से मिल रही शिकायतों और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर सीओ भूषण वर्मा ने एक विशेष टीम का गठन किया। मंगलवार को टीम ने सुनियोजित तरीके से ढाबे पर दबिश दी। पुलिस की अचानक आमद देख ढाबा परिसर में भगदड़ मच गई, लेकिन घेराबंदी कर संदिग्धों को दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक स्थिति में कुल नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसमें 5 युवतियां व 4 युवक गिरफ्तार किए गए

 

Post Comment

You May Have Missed